Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO VIRAL : जब यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पैर छूकर लिया आशीर्वाद… ,मामा-भांजे के रिश्ते का किया खुलासा

VIDEO VIRAL : जब यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पैर छूकर लिया आशीर्वाद… ,मामा-भांजे के रिश्ते का किया खुलासा

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Transport Minister Dayashankar Singh) और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद (SP MP Awadhesh Prasad) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों नेता अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा स्थित इनायतनगर क्षेत्र में एक निजी होटल एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान साथ नजर आए। खास बात ये रही कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से संबंध रखने के बावजूद इस कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह (Minister Dayashankar Singh)ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद (SP MP Awadhesh Prasad) का हाथ थामा, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दोनों नेताओं ने अपने पारिवारिक रिश्तों की आत्मीयता जाहिर करते हुए एक-दूसरे के साथ सहज बातचीत की।

पढ़ें :- जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई, चार युवक हिरासत में

मामा-भांजे का पुराना पारिवारिक रिश्ता

पढ़ें :- बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना

कार्यक्रम में बातचीत के दौरान दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad)  के साथ अपने पुराने पारिवारिक रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) को अपना मामा बताया और खुद को उनका भांजा कहा। दोनों नेताओं के बीच औपचारिक राजनीतिक दूरी के बजाय पारिवारिक अपनापन साफ नजर आया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

सियासत से परे दिखी रिश्तों की डोर

समारोह के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते दिखे। भाजपा और सपा जैसे विरोधी दलों में होने के बाद भी उनके बीच की आत्मीयता ने सबका ध्यान खींचा। इस खास मौके पर स्थानीय विधायक चंद्रभानु पासवान और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान

आपको बता दें कि अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad)  यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अयोध्या से सांसद हैं, जबकि दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) बलिया सदर से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। दयाशंकर का कहना है कि वो बचपन से अवधेश प्रसाद को जानते हैं। उनके बीच मामा-भांजे वाले रिश्ते हैं। ये बात स्थानीय लोग जानते हैं। दोनों एक-दूसरे का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान करते हैं।

पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा

 

Advertisement