Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat and Anushka: ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का, गंगा घाट पर की आरती, देखिए तस्वीरें

Virat and Anushka: ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का, गंगा घाट पर की आरती, देखिए तस्वीरें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Virat and Anushka: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे, यहां वो दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचकर पूजा—अर्चना की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आश्रम के जन संपर्क अधिकारी गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट कोहली ने यहां अपने परिवार के साथ ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए और गंगा घाट पर गंगा आरती भी की।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

विराट कोहली ने इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन का भी दौरा किया था। इस दौरान तीनों ने वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Advertisement