मुजफ्फरपुर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर भाजपा, जदयू और राजद पर करारा हमला बोला है। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपने अभी तक अपने बच्चों के लिए वोट नहीं दिया। इसलिए आपके बच्चे मोदी के गुजरात में जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं। ऐसे में एक ही विकल्प है कि जनसुराज के विजन के साथ चलें। हमारी सरकार बनी तो बिहार में रोजगार के अवसर उत्पन्न कर पलायन रोकना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
पढ़ें :- टी20 विश्व कप के 19 साल के तिलिस्म को तोड़ने कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया, अगर ऐसा हुआ तो 'हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे'
बिहार बन गया मजदूरों की फैक्ट्री, राहुल गांधी यहां सिर्फ बेवकूफ बना वोट लेने आते हैं : प्रशांत किशोर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने आते हैं। जब चुनाव आएगा गांधी परिवार बिहार के दौड़े पर निकाल पड़ते हैं। यह बात मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कही। गांधी परिवार केवल बिहार के लोगों को बेवकूफ बना केवल वोट लेने आते हैं। इसके साथ ही उन्होने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बिहार की सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर के सरैया में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने खुद को नौसिखिया नेता बताए जाने को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे और पदयात्रा करने पर हमला करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता को देखना है कि वो चुनाव से पहले बिहार घूमने आ रहे हैं या बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं। क्या पहले जब बेरोजगार बच्चे दर दर भटक रहे थे, तब वो आए?
वोट बिहार का और फैक्ट्री गुजरात में, मोदी जी अब ये नहीं चलेगा!! pic.twitter.com/U4elKrsbb7
पढ़ें :- अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- 'खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) July 31, 2025
जब कोविड में लोग पैदल चलकर दिल्ली-मुंबई से बिहार आए, तब इन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया? शिक्षा सुधारने, बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया? 40-45 साल से इन्हीं लोगों का राज है, बिहार अब मजदूरों की फैक्ट्री बन गया है। इसलिए लोग अब इनके झांसे में आनेवाले नहीं हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा नौसिखिया नेता बताए जाने पर भी प्रशांत किशोर ने तंज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं। बिहार को नेताओं ने ही लूटा है। उन लोगों को भ्रष्टाचार करने का अनुभव है। लेकिन हमलोग नए नेता हैं, नए तरह की राजनीति कर रहे हैं। हमलोगों को अपहरण-रंगदारी का अनुभव नहीं है।
बुजुर्गो को दिया जाएगा एक हजार रुपए
इसी दौरान बिहार सरकार द्वारा लगातार नए योजनाओं का ऐलान करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की ताकत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से बुजुर्गों को 400 रुपये दे रहे थे। जन सुराज के ऐलान के बाद बढ़ाकर 1000 रुपये किए हैं। हम जामवंत हैं और बिहार की जनता हनुमान है। हम जामवंत की तरह ही लोगों को जगाने आए हैं कि अपनी शक्ति पहचानो। उन लोगों को वोट दो जो आपके बच्चों के बारे में सोचें।
पढ़ें :- क्रिकेट फैंस कृपया ध्यान दें! रेलवे T20 WC Final 2026 के लिए दिल्ली से साबरमती के लिए चलाएगा विशेष ट्रेन
रिपोर्ट: सतीश सिंह