Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, Kapil Sharma show में काम कर चुके इस फेमस एक्टर का हुआ निधन

इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर, Kapil Sharma show में काम कर चुके इस फेमस एक्टर का हुआ निधन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Famous actor passes away: कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma show) में काम कर चुके फेमस एक्टर अतुल परचुरे (famous actor Atul Parchure) का सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अतुल पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।हालंकि उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आयी है। फेसम टीवी एक्टर अतुल परचुरे कपिल शर्मा शो में भी काम कर चुके हैं।

पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...
पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद

तमाम सितारों और बड़ी हस्तियों ने अतुल के निधन पर शोक जाहिर किया। आज अतुल परचुरे का अंतिम संस्कार किया जा रहा है । इस दौरान अतुल को अंतिम विदाई देने के लिए सेलेब्स पहुंचने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राज ठाकरे, अतुल परचुरे के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान राज ठाकरे बेहद मायूस नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अतुल परचुरे ने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला इसे स्वीकार करना अधिक मुश्किल नहीं था। उन्होंने कहा मैं मानसिक रुप से तैयार था कि कुछ ठीक नहीं है। अतुल को कैंसर के इलाज के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।उन्होंने बताया था कि उनकी इनकम रुक गई थी कैंसर के इलाज का खर्चा बहुत अधिक था।

Advertisement