नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। हालांकि, विपक्षी दल इस एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही दावा कर रहे हैं कि चार जून को इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। इन सबके बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान आया है।
पढ़ें :- 'आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुल सकते हैं, ये शर्त भी रख देते...' अखिलेश ने शंकराचार्य के कार्यक्रम पर लगी शर्तों को लेकर कसा तंज
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि, हम लोग इस एग्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। एग्जिट पोल मीडिया क्रिएशन है। कर्नाटक में हमें 15-20 सीट मिलेंगे और INDIA गठबंधन को 295 सीट मिलेंगे। दरअसल, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एग्जिट पोल आने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक बड़ी बैठक की थी। इस बैठक के बाद उनकी तरफ से दावा किया गया कि, इंडिया गठबंधन चुनाव में 295 से ज्यादा सीटें जीतेगी।