Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather alert: अगले 4 दिन उत्तर भारत में कड़ाके की ठंढ और कोहरे का कोहराम

Weather alert: अगले 4 दिन उत्तर भारत में कड़ाके की ठंढ और कोहरे का कोहराम

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर और भी तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और भी बढ़ने वाली है। जिसके अतिरिक्त दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की भी संभावना है। दक्षिण भारत के इन क्षेत्रों में प्रमुख तौर पर तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान के कई क्षेत्रो में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में शीतलहर अपना कहर दिखाएगी तो वहीं, दक्षिण में बारिश लोगों के लिए समस्या का कारण बन सकती है। क्षेत्रीय मौसम विभाग चेन्नै के अनुसार, 15 जनवरी तक बारिश, ओले गिरने और वज्रपात का अनुमान लगाया जा चुका है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बंगाल की खाड़ी के ऊपर श्रीलंका तट से दूर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह होगी। जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, माहे और केरल में इस दौरान जमकर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिए गए है। कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि बीते रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है। घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा चुकी है। वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
Advertisement