Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Alert : यूपी समेत इन राज्यों 17 मई को होगी बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

Weather Alert : यूपी समेत इन राज्यों 17 मई को होगी बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले एक-दो दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप कम होगा। रविवार को गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के कारण दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके अलावा कई इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

रविवार को दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। शनिवार को वहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। शुक्रवार को वहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

IMD ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मानसून गतिविधि को प्रेरित करेगा जिससे सोमवार और मंगलवार (16 और 17 मई) को दिल्ली और सटे इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आईएमडी ने राजधानी दिल्ली  में सोमवार को आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान लुढ़कने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 17 मई को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। इससे मौसम सुहाना हो सकता है और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

IMD के मुताबिक 15 मई से 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में पांच दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। इनके अलावा गंगीय बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि इस दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

 

Advertisement