Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी व रायबरेली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

Video-लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी व रायबरेली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ जमकर गिरे ओले

By संतोष सिंह 
Updated Date

बाराबंकी। यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी व रायबरेली में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की आवाजाही के बीच तेज रफ्तार ठंडी हवाओं के बाद ओले गिरे हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र के त्रिवेदीगंज बड़वाल चौराहे के आसपास लगभग आधे घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे जिले के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पढ़ें :- कोमा में पहुंचे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, ब्रिटिश मीडिया का बड़ा दावा

बहराइच में रविवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली। दो दिनों से लगातार गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। नगर और ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बीते कई दिनों से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में जिले के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश व हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जो कि बीते दिनों से तीन डिग्री कम है ।

पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान

बलरामपुर में रविवार दोपहर 3:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। अचानक मौसम के बदलाव के चलते तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई है। जिससे जनजीवन को प्रभावित किया। धूल भरी हवाओं से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई। कई जगह पेड़ की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिरीं। इससे यातायात बाधित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही थी। आंधी से तापमान में गिरावट आई है। किसानों को आम की फसल को नुकसान की आशंका है। बागों में कच्चे आम झड़ने लगे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement