Weather Report : देश में अब झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने आशंका जताया है कि भारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वहीं बरिश के कारण देश के कई जगहों पर बाढ़ आ गया है।
पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
मौसम विभाग ने बताया कि देश के कई हिस्सों में बारिश कि सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिल्ली, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, आदि प्रदेशों में जोरदार बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। वहीं, लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
गाजियाबाद में भी गरज के साथ एक-दो बार बारिश देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश हो सकती है।