Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘Welcome To The Jungle’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई

‘Welcome To The Jungle’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। आखिरकार इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘Welcome to the Jungle’ 26 जून को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ओपनिंग किया। आइए जानते हैं इस फिल्म ने शनिवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए?

पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत

वेलकम टू जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk (भारत की एक लोकप्रिय मनोरंजन डेटा और एनालिटिक्स वेबसाइट), के मुताबिक, अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये से खाता खोला जिसमें 3.75 करोड़ रुपये के Paid Preview भी शामिल थे। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। अभी इसका नेट इंडिया कलेक्शन 39 करोड़ रुपये हो गया है। यदि इंडिया ग्रॉस इंडिया कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म की कुल कमाई 46.80 करोड़ रुपये हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शनिवार तक 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस कलेक्शन में 10.70 करोड़ रुपये का Overseas Collection शामिल है।

वेलकम टू द जंगल की कहानी

अहमद खान ने वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे अरबपति के बारे में है जो टैक्स बचाने के लिए बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्म बनाकर भारी आर्थिक नुकसान करने की कोशिश करता है। फिल्म की टीम अचानक एक दूर-दराज जंगल में फंस जाती है जो भारत-कश्मीर बॉर्डर के पास स्थित है। वहां एक गांव के लोग इन अभिनेताओं को भारतीय सेना के कमांडो समझ लेते हैं।

पढ़ें :- 51 साल पहले आई एक मूवी का हनुमान अंश की तरह बॉक्स ऑफिस का बजा था डंका, फिल्म शोले पर पड़ी थी भारी
Advertisement