Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: विवादित बयान को लेकर शुभेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग की चेतावनी

पश्चिम बंगाल चुनाव: विवादित बयान को लेकर शुभेंदु अधिकारी को चुनाव आयोग की चेतावनी

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चार चरणों का चुनाव हो चुका है। पांचवे चरण के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, इस बीच चुनाव आयोग ने विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें :- West Bengal : बीरभूम से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन रद्द, टीएमसी की शताब्दी रॉय से था मुकाबला

निर्वाचन आयोग ने इस बीच भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी को 29 मार्च को उनके द्वारा दिए गए भाषण पर चेतावनी दी है। बता दें कि, इससे पहले 9 अप्रैल को इन्होंने आयोग में अपना जवाब दाखिल किया था।

चुनाव आयोग ने शुभेंदु अधिकारी से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी पर 24 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगाया है। इसके साथ ही बीजेपी नेता राहुल सिन्हा पर 48 घंटे का रोक लगाया है।

 

पढ़ें :- Ulgulan Nyaay Maharally : 'हम शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जुटे हैं'
Advertisement