नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद वहां पर काफी राजनीतिक हलचल मची हुई है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो हारी नहीं हैं। अब वहां के राज्यपाल ने मौजूदा विधानसभा को बर्खास्त कर दिया है। संविधान के हिसाब से विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है और मौजूदा विधानसभा 8 मई 2021 से 7 मई 2026 तक अस्तित्व में रही। उधर, बीजेपी की तरफ से सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद सरकार बनाने का खाका साफ हो जाएगा।
पढ़ें :- देखिए बंगाल में दीदी का क्या हश्र हुआ? राजनीति में हमेशा एक और एक दो नहीं होते, एक और एक 11 भी हो सकते हैं