Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, छठे विकेट के लिए हुई 401 रनों साझेदारी, टेस्ट रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नया कीर्तिमान

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, छठे विकेट के लिए हुई 401 रनों साझेदारी, टेस्ट रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नया कीर्तिमान

By Harsh 
Updated Date

स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट के लंबे इतिहास में वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे अब तक कोई भी जोड़ी अंजाम नहीं दे पाई थी। वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और बल्लेबाज आमिर जंगू ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 401 रनों की विशाल साझेदारी की, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छठे या उससे नीचे के किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

10 साल बाद टूटा पुराना रिकॉर्ड

इससे पहले छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के नाम था। दोनों खिलाड़ियों ने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 399 रनों की साझेदारी की थी। करीब एक दशक तक यह रिकॉर्ड कायम रहा, लेकिन अब रोस्टन चेज और आमिर जंगू की जोड़ी ने इसे पीछे छोड़ दिया है।

दोहरे शतक से चूके कप्तान

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

मैच में आमिर जंगू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 233 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं कप्तान रोस्टन चेज दोहरे शतक के बेहद करीब पहुंचकर 194 रन पर आउट हो गए। हालांकि, उनके आउट होने तक दोनों बल्लेबाज वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। खास बात यह रही कि टीम का कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका।

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

यह साझेदारी वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है। कैरेबियाई टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अब भी कॉनराड हंटे और गैरी सोबर्स के नाम है, जिन्होंने 446 रन जोड़े थे। वहीं, रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने 401 रनों की साझेदारी के साथ इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

श्रीलंका पर हार का खतरा

रोस्टन चेज और आमिर जंगू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 626 रन पर घोषित की। विशाल स्कोर के दबाव में श्रीलंका की टीम संघर्ष करती नजर आ रही है और उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

पढ़ें :- IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम
Advertisement