पटना। खान सर बनाम रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में बॉडीगार्ड ने बताया कि खान सर ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि खड़े क्या हो गोली चलाओ? बता दें कि कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी में किए गए दावे ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। FIR के मुताबिक, वायरल वीडियो में दो निजी सुरक्षा गार्ड हथियार लेकर फायरिंग करते दिखाई दिए। पटना पुलिस ने उनकी पहचान प्रदीप कुमार और तालेवर सिंह के रूप में की है। ये दोनों नोएडा की एक निजी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े हैं। खान ग्लोबल स्टडीज में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस ने दोनों को लाइसेंसी हथियार और कारतूस के साथ हिरासत में लिया है।
पढ़ें :- अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात
एफआईआर में खुलासे के बाद खान सर अब बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को हुई इस घटना में उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हुई गिरफ्तारी के बाद अब खान सर पर भी केस दर्ज हो गया है। पटना पुलिस (Patna Police) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि सुरक्षाकर्मियों ने कहा है कि उन लोगों ने खान सर के कहने पर ही गोली चलाई थी।
अब खान सर के खिलाफ पटना पुलिस (Patna Police) तैयारी में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो पटना आईजी ने पटना के एसएसपी की हुई इस मीटिंग में आगे की रणनीति तय हुई है। वहीं खान सर की टीम वकीलों के साथ कानूनी सलाह ले रही है। अग्रिम जमानत को लेकर बात हो रही है।
पुलिस का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को विश्वास में लेकर पूछताछ की। तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उग्र होकर कोचिंग के बाहर आए और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को पीटने लगे। बैनर फाड़ने लगे।
सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों सुरक्षाकर्मी अपना-अपना शस्त्र लेकर खान सर के साथ ऑफिस से बाहर आए तो बाहर गेट पर भीड़ लगी हुई थी, लोग उग्र होकर हो हल्ला कर रहे थे। यह देख खान सर और उनके अज्ञात सहकर्मियों ने हम दोनों सुरक्षाकर्मी से कहा कि कि देख क्या रहे हो भीड़ पर अविलंब फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा।
पढ़ें :- Video-खान सर की बढ़ी मुश्किलें! जिस फायरिंग से मुकरे थे, अब उसी का वीडियो आने के बाद 2 गार्ड पुलिस हिरासत में