नई दिल्ली। आतिशी (Aatishi) के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने निशाना साधा है। इस पर आम आदमी पार्टी ((AAP) की भी प्रतिक्रिया आई है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
AAP विधायक दिलीप पांडेय (AAP MLA Dilip Pandey) ने कहा कि स्वाति मालीवाल ऐसी इंसान हैं जो AAP से राज्यसभा का टिकट लेती हैं, लेकिन बोलने के लिए स्क्रिप्ट बीजेपी से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए।
जानें स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?
इससे पहले स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था।
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
आतिशी के खिलाफ स्वाति ने जारी किया वीडियो
स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने आगे लिखा कि वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे। स्वाति ने वीडियो जारी कर कहा कि आतिशी के माता-पिता ने राष्ट्रपति के नाम कई दया याचिकाएं डालीं जिसमें कहा कि अफजल गुरु को फांसी ना हो। अफजल गुरु निर्दोष है। अफजल गुरु एक राजनैतिक साजिश का शिकार बन गए हैं। यह कितनी गलत बात है? यह बहुत बड़ा मुद्दा है क्योंकि वह सीएम बनेंगी। यह सीधे-सीधे देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसे मुख्यमंत्रियों से।
बता दें कि स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने सीएम केजरीवाल के पीए पर गंभीर आरोप लगाते हुए आप से बगावत कर दी थी। उसके बाद से लगातार पार्टी की नीतियों को लेकर सवाल उठाती रहती हैं।