Calorie-restricted diets: आमतौर पर अंडा हम सभी को बहुत पसंद होता है। ब्रेकफास्ट के तौर पर अंडा खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अंडे के दो भाग होते हैं जिसमें बाहर का हिस्सा सफेद होता है और अंदर का हिस्सा पीला होता है। पीले भाग को ‘अंडे की जर्दी’ कहते है। अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे लिए फायदेमंद होता है। वहीं पीले हिस्से में फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है इसलिए यह कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए समझते हैं कि किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए.
पढ़ें :- Tea And Health: किस उम्र के लोगों को कितनी पीनी चाहिए चाय? हो जाएं सतर्क
किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों के शरीर में पहले से ही कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, उन्हें अंडे का पीला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा होता है। इसे खाने से खून की नसें बंद हो सकती है। और वैसे भी हमारे शरीर में एक तरह का फैट होता है जिसे कोलेस्ट्रॉल कहते है।
दिल की बीमारी वाले लोग
दिल की बीमारी वाले लोगों को डॉक्टर कम फैट वाला खाना खाने को कहते हैं। अंडे की जर्दी में अत्यधिक फैट होता है, इसलिए इसे खाने से दिल पर दबाव बढ़ता है। इसलिए दिल के मरीजों को सिर्फ अंडे का सफेद हिस्सा ही खाना चाहिए।
पढ़ें :- Entertainment Breaking News: सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को ललित मोदी का मुंहतोड़ जवाब, खोला 4 साल पुराना राज!
शुगर या डायबिटीज के मरीज
जिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है उन्हें मीठे के साथ-साथ फैट वाले खाने से भी बचना चाहिए। ज्यादा जर्दी खाने से शुगर के मरीजों को दिल की बीमारी होने का डर रहता है। इसलिए शुगर के मरीजों को डॉक्टर हमेशा सोच-समझकर अंडा खाने की सलाह देते हैं।
सेहत और वजन का ध्यान रखने वाले लोग
अंडे के पीले हिस्से में ऊर्जा भरपूर होता है। अंडे के पीले भाग में कैलोरी ज्यादा होने से कुछ लोग इसे बहुत कम मात्रा में खातें हैं। खासकर, वे लोग जो अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। शरीर के वजन को सही रखने के लिए अंडे के सफेद और पीले हिस्से को सही तालमेल में खाना चाहिए।
पेट और पाचन की बात
पढ़ें :- Guru Gochar 2026 : देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, देखने को मिलेंगे इन राशियों में सकारात्मक बदलाव
बहुत से लोग ऐसे होते है जिनका पेट बहुत नाजुक होता है और उन्हें भारी खाना पचाने में थोड़ी मुश्किल होती है। क्योंकि अंडे का पीला हिस्सा सफेद हिस्से के मुकाबले थोड़ा भारी होता है।इसलिए, जिन लोगों का पेट जल्दी खराब हो जाता है, उन्हें इसे बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए।
हांलाकि, एक स्वस्थ बच्चे या बड़े इंसान के लिए रोजाना एक अंडा खाना आमतौर पर फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते है। लेकिन अगर किसी को कोई बीमारी है, तो उन्हें अपनी डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।