लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान किया, जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ। इसको लेकर अब सियासी वार शुरू हो गए हैं।
पढ़ें :- कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर इशारो-इशारो में मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है…
जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 15, 2024
पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
बता दें कि, यूपी उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीख का एलान किया।प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।