Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लेखपाल बनते ही पति को छोड़ने वाले आरोपो के बाद सामने आयी पत्नी, शादी को बताया फर्जी

लेखपाल बनते ही पति को छोड़ने वाले आरोपो के बाद सामने आयी पत्नी, शादी को बताया फर्जी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक मामला सामने आया था जिसमें युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि पत्नी को सरकारी नौकरी की तैयारी कराई और लेखपाल बनने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया। मामला मीडिया में आने के बाद पत्नी ने खुद पर लगे आरोप पर सफाई दी है। झांसी के सदर तहसील में तैनात नवनियुक्त लेखपाल ऋचा ने लड़के से रिलेशन की बात मानी है, लेकिन शादी की बात से इनकार किया और लड़के को ब्लैकमेलर बताया।

पढ़ें :- दिल्ली में 24 घंटे और सबसे सस्ती बिजली मिले केजरीवाल को बनाएं सीएम, नहीं तो बीजेपी के 'लंबे बिजली कट और महंगी बिजली' को रहें तैयार : आतिशी

नीरज के आरोपों का जवाब देते हुए ऋचा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है। कोई शादी नहीं हुई है। उसने फर्जी पेपर बनवाए थे। यह दिखाने के लिए कि हमारी शादी हो चुकी है। हमारा केस चल रहा है। फर्जी फोटो बनवाकर धमकी देता था कि सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम कर देंगे। उसके डर से हम कहना मानते रहते थे। वह बहुत गन्दा लड़का था। शराब पीकर मारपीट करता था। सबके सामने उसने बीच सड़क पर मारा था।


ऋचा ने आगे कहा कि कई बार कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने उसको समझाया भी था। वह मान नहीं रहा है। पूरी तरह ब्लैकमेल कर रहा है और बदनाम करना चाहता है। उसके पास जो भी प्रमाण पत्र हैं, वे सब फर्जी हैं।

उसने वकील को पैसे देकर बनवाए हैं। फोटो उसने झूठ बोलकर खिंचवाए थे। कहा था कि कोई पेपर बनना है, उसमें लगने हैं। कुछ समय पहले रिलेशन थे। उसी वजह से उसके पास कुछ फोटोज हैं। उसी से ब्लैकमेल करता रहता है।

Advertisement