Winner of Bigg Boss 17: बिग बॉस के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इस साल बिग बॉस 17 विनर की ट्राफी मुनव्वर फारुखी (Munawar Faruqui) के नाम रही। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को हराकर मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बने। सलमान खान ने उनका नाम ऐलान कर बिग बॉस 17 विनर से पर्दा हटाया है। मुनव्वर को बिग बॉस ट्रॉफी के साथ पचास लाख कैश और कार मिली है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
.#BiggBoss17GrandFinale @munawar0018 celebrates with @BeingSalmanKhan #MCStan and @Iamrahulkanal pic.twitter.com/tXAI7BFZqR
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) January 28, 2024
अंकिता लोखंडे के घर से बाहर आने के बाद मन्नारा, मुनव्वर (Munawar Faruqui) और अभिषेक कुमार ही बचे थे। इनमें से भी मन्नारा भी बाहर आ गई थी, इसके बाद टॉप 2 में एक भी महिला कंटेस्टेंट नही थी। अब जिगरी दोस्त मुनव्वर और अभिषेक कुमार टॉप 2 फाइनलिस्ट थे। इसके बाद सलमाम खान ने आखिरकार बिग बॉस 17 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया।
पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?
Haq sai winner #MunawarFaruqui𓃵
Trophy Dongri aagaiMUNAWAR LIFTS BB17 TROPHY#MunawarFaruqui𓃵 #MunawarKiJanta#BiggBoss17GrandFinale #MKJW pic.twitter.com/SjtrKee5K3
— ꜱʜᴀᴅᴀɴ (@SigmaRuler_) January 28, 2024
सलमान खान ने जब एक और एलिमिनेशन की बात कही तो चारों कंटेस्टेंट के परिवार के लोग उनके हाथ थाम कर खड़े हो गए। जिसके बाद सभी को अपने लेटर बॉक्स से एक लेटर निकालना था, जिसमें अगर सेफ लिखा हो तो कंटेस्टेंट अंदर रहेगा बाकी लोग बाहर। सबसे पहले यह लेटर मनारा ने खोला जो सेफ थीं, फिर मुनव्वर ने लेटर खोला जो सेफ थे, इसके बाद बारी आई
पढ़ें :- अगले कुछ घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में आंधी और तेजी बारिश का अलर्ट
अभिषेक और अंकिता की ने लेटर खोला। अंकिता एलिमिनेट हो गई। सुदेश लहरी ने अपनी हाजिरी और सुरीली आवाज से बिग बॉस 17 फिनाले को गुलजार कर दिया है। इन सब में कृष्णा अभिषेक ने सुदेश का खूब साथ दिया है। सुदेश ने अपने गानों से सभी कंटेस्टेंट्स की मजाकिया अंदाज में खूब आलोचना की है।