Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली की महिलाएं ₹2500 महीना पाने के लिए रहें तैयार! जानिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स होंगे जरूरी

दिल्ली की महिलाएं ₹2500 महीना पाने के लिए रहें तैयार! जानिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स होंगे जरूरी

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में भाजपा ने सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना की शुरू करने का ऐलान किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान कहा था कि 8 मार्च को महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को इसकी पहली किस्त मिल जाएगी। वहीं, दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इसी बात को दोहराया है। यानी दिल्ली में महिला समृद्धि योजना की स्कीम जल्द ही लॉन्च हो सकती है।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, 12 इंजीनियर सस्पेंड, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को नोटिस व सात का किया तबादला

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना की तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को लागू करने के लिए नियम एवं शर्तें तय करने को कहा। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हालांकि, यह योजना को लेकर यह बात स्पष्ट है कि आर्थिक रूप से सक्षम महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए ही है। वहीं, योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ संभावित डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले तैयार रखें ये डॉक्युमेंट्स

1. बैंक खाता: महिला समृद्धि योजना के तहत रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए लाभार्थी महिला के नाम से एक बैंक खाता होना आवश्यक है।

2. बैंक खाता केवाईसी: अगर इस योजना का लाभ लेने की इच्छुक महिला का बैंक खाता ऐक्टिव नहीं तो केवाईसी करा लें। बैंक खाते का ऐक्टिव होना आवश्यक है।

पढ़ें :- स्मार्टफोन होगा और सुरक्षित! Google ला रहा है Android 17 में एडवांस प्रोटेक्शन सिस्टम?

3. बैंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक: महिला समृद्धि योजना के तहत रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी, उसका मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है, जो एक्टिव हो।

4. आधार में मोबाइल नंबर अपडेट: इस योजना के रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकता हैं। ऐसे में आप यह चेक कर लेनें कि आपके आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं। अगर अपडेट नहीं है तो तुरंत अपडेट करवा लें।

5. आय प्रमाण पत्र: यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए होगी। ऐसे में आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसके लिए आय की सीमा क्या होगी।

Advertisement