Cricket Updates: दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के फाइनल के बाद एक बार फिर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नकवी चर्चा में आ गए। भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले के दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय समर्थकों ने नकवी के खिलाफ नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ कहते सुनाई दे रहे हैं।
पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा
इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन से हराया और आठवीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी। खिताब जीतने के बाद हालांकि भारतीय टीम ने उस समय ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जब उसे पता चला कि पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी नकवी के हाथों दी जानी है।
स्टेज पर आए, लेकिन ज्यादा देर नहीं रुके
नकवी ने श्रीलंका की टीम को उपविजेता का चेक सौंपा। इसके बाद वह कुछ समय तक मंच पर मौजूद रहे, लेकिन भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। इसके बाद नकवी वहां से रवाना हो गए।
मैच के बाद स्टेडियम में मौजूद भारतीय समर्थकों का एक वीडियो सामने आया। इसमें टीम इंडिया की जर्सी पहने दर्शक मंच की ओर देखते हुए नकवी के खिलाफ लगातार नारे लगाते नजर आए। वीडियो में समर्थकों की ओर से ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।
पढ़ें :- अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या मोहम्मद शमी और बाकी प्लेयर्स के लिए भी खुल गए दरवाजे?
Fans chanted “Trophy Chor, Trophy Chor” when they saw Mohsin Naqvi leaving the stadium.
pic.twitter.com/XljKlQLVHB — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
पिछले साल के विवाद ने फिर दिलाई याद
नकवी को लेकर यह नाराजगी पहली बार सामने नहीं आई है। पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल के बाद भी ऐसा ही विवाद देखने को मिला था। भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था, लेकिन भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे। उसी घटना के बाद भारतीय समर्थकों के बीच उन्हें लेकर ‘ट्रॉफी चोर’ वाला तंज चर्चा में आया था।
पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका
इस बार भी ट्रॉफी समारोह में वही स्थिति दोहराई गई। भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की और खिताब जीतने के बावजूद पुरस्कार समारोह का यह हिस्सा विवाद का विषय बन गया।
Mohsin Naqvi left the stadium in embarrassment after Team India refused to take the trophy from him.
pic.twitter.com/3RnbHmtUKP — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
BCCI के निर्देश का किया गया पालन
मैच के बाद भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से टीम को पहले ही निर्देश दिया गया था कि यदि नकवी ट्रॉफी देने आते हैं तो उसे स्वीकार नहीं करना है। टीम ने इसी निर्देश के मुताबिक फैसला लिया।
पढ़ें :- एशियन गेम्स में टीम इंडिया के रुकने का अलग इंतजाम, BCCI ने क्यों उठाया बड़ा कदम? सामने आई वजह
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा कि नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का निर्णय देश के लोगों की भावनाओं और पिछले साल पुरुष टीम के साथ हुई ट्रॉफी से जुड़ी घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।