Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Womens Asia Cup T20 2022: भारत की खराब शुरूआत, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा लौटी पवेलियन

Womens Asia Cup T20 2022: भारत की खराब शुरूआत, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा लौटी पवेलियन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Womens Asia Cup T20 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ रही है। पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में चार साल बाद खिताब अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि, भारत की शुरूआत खराब रही है। स्मृति मंधाना तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। उन्हें सुगंधिका कुमारी ने आउट किया।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

निलाक्षी डी सिल्वा ने मंधाना का कैच लिया। वह सात गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद भारत को दूसरा झटका चौथे ओवर में लगा। चौथे ओवर में शेफाली वर्मा पवेलियन लौट गए हैं। वह 11 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर फिलहाल क्रीज पर हैं। भारत ने छह ओवर में दो विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह।

श्रीलंका: हसीनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

 

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

 

Advertisement