नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप 2025 (Women’s World Cup 2025) के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल (Pratika Rawal) चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए आखिरी लीग स्टेज मैच में प्रतिका कैच पकड़ते वक्त चोटिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को बताया कि जिस तरह से वह गिरी, उससे साफ हो गया कि वह नॉकआउट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’
पढ़ें :- आरसीबी हेड कोच को अंपायर से गाली-गलौच करना पड़ा भारी, BCCI ने ठोका जुर्माना
Another painful injury alongside Shreyas Iyer.
Wishing Pratika Rawal a very speedy recovery. Playing on wet outfield is a big risk nowadays.
Get well soon
pic.twitter.com/7wyEQHBtcW — AntiBazballian
(Joe Root Paglu) (@rs_3702) October 27, 2025 पढ़ें :- BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का ODI वर्ल्ड कप 2027 तक बढ़ाया कार्यकाल!
टखने में आई चोट
यह घटना बांग्लादेश की पारी के 21वें ओवर में हुई। दीप्ति शर्मा की गेंद पर शर्मिन अख्तर ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला। रावल गेंद रोकने के लिए बाईं ओर दौड़ीं, लेकिन उनका पैर अचानक स्लिप हो गया और उनका टखना मुड़ गया। दर्द से कराहती रावल जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो की मदद से वह मैदान से बाहर गईं।
इसके बाद वह भारत की पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरीं। उनकी जगह अमनजोत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरुआत की। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 8.4 ओवर तक बल्लेबाजी की, जिसमें अमनजोत ने नाबाद 15 रन बनाए। मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।