Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. विश्व हाथी दिवस आज,  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाथियों के संरक्षण में सहयोग करने का किया अपील

विश्व हाथी दिवस आज,  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाथियों के संरक्षण में सहयोग करने का किया अपील

By Sudha 
Updated Date

भोपाल। आज विश्व हाथी दिवस है। हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस बनाया जाता है। हाथी सबसे समझदार जानवर होता है। यह इंसानों का एक वफादार दोस्त भी होता है। हाथी अपने महावत की हर बात मानता है। हाथी को लेकर कई फिल्में भी बनी हुई हैं। जैसे हाथी मेरे साथी आदि फिल्में। जो इंसानों को इतने बड़े जीव से दोस्ती ​करना सिखाती है।

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत

आज हाथी दिवस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल ​मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुये लोगों से संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ‘विश्व हाथी दिवस प्रेरित करता है कि हाथियों के संरक्षण के प्रयासों में हम सहभागी बनें। शक्ति और सामर्थ का शानदार प्रतीक हाथी, वन्य जीवन का अद्वितीय संरक्षक है, जिसका पारिस्थितिकी तंत्र में अहम योगदान है और जैव विविधता को भी मजबूती प्रदान करता है।’विश्व हाथी दिवस हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित है। इसे मनाने का मकसद लोगों को हाथियों की घटती संख्या और उनके खतरों के बारे में जागरूक करना है।

हाथी दिवस की शुरूआत 2012 में कनाडा के फिल्म निर्माता पेट्रीसिया सिम्स, माइकल क्लार्क और थाईलैंड के हाथी संरक्षण संगठन एलिफेंट रीइंट्रोडक्शन फाउंडेशन के महासचिव सिवापोर्न दर्दरानंदा ने किया था। इन्होंने ही हाथी दिवस मनाना चालू किया। जिससे हाथियों के संरक्षण पर लोगों का ध्यान लग सकें। आज यह दिन 100 से ज्यादा वन्यजीव संगठनों और कई देशों में मनाया जाता है।

पढ़ें :- Epstein Files : यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार पर गवाही देने का बढ़ा दबाव, जानिए क्यों छिड़ा है विवाद?
Advertisement