World Largest City : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता ने जापान के टोक्यो को पछाड़ कर अब दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला शहर बन गया है। अब जकार्ता की नई पहचान दुनिया के सबसे बड़े शहर के रूप में भी हो गई है। यूनाइटेड नेशंस की यूनाइटेड नेशंस डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स की जारी लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता दुनिया का सबसे बड़ा शहर है। यहां 41.9 मिलियन लोग रहते हैं। जकार्ता (Jakarta) शहर अपनी एनर्जी, स्वादिष्ट भोजन और कल्चर के अलावा तेजी से बढ़ रहे अरबन लाइफ के लिए जाना जाता है।
पढ़ें :- Anthropic AI : एंथ्रोपिक एआई के नेतृत्व वाली तकनीकी कंपनियों में आई गिरावट , मार्केट में हाहाकार
टोक्यो का नंबर
इसके बाद सबसे आबादी वाला शहर बांग्लादेश का ढाका (Dhaka) है। जिसकी आबादी लगभग 4 करोड़ है। टोक्यो (Japan) जो कई सालों तक दुनिया का सबसे बड़ा आबादी वाला शहर था वो अब तीसरे नंबर पर आ गया है। वहां लगभग 33 मिलियन लोग रहते हैं।
दुनिया के टॉप 10 शहर
इन शहरों के अलावा टॉप 10 में दुनिया के जिन शहरों ने जगह बनाई है, उनमें नई दिल्ली (30.2 million), शंघाई (29.6 million), ग्वांगझू (27.6 million), मनीला (24.7 million), कोलकाता (22.5 million) और सियोल (22.5 million) है।