Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. World Omicron: कोरोना के मामलों में तेजी से किया गया कई उड़ानों को रद्द , दुनियाभर में 11,500 फ्लाइट्स रद्द

World Omicron: कोरोना के मामलों में तेजी से किया गया कई उड़ानों को रद्द , दुनियाभर में 11,500 फ्लाइट्स रद्द

By अनूप कुमार 
Updated Date

world Omicron : घातक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने दुनियाभर में कहर बरपा दिया है।विश्व के कई देशों में हर रोज नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के नये मामलों में तेजी आ रही है। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कई उड़ानों को रद्द (Flights Cancelled) किया गया है। ये फ्लाइट्स ऐसे समय रद्द हुई हैं जब यूरोप में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहार क्रिसमस के मौके पर दुनियाभर के पर्यटक यात्रा पर निकलते हैं।

पढ़ें :- द्वितीय विश्व युद्ध का हीरो 100 की उम्र में 96 साल की प्रेमिका से करने जा रहा है शादी,पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

उड़ने रद्द होने से यात्री निराश हुए है।शुक्रवार से करीब 11,500 उड़ानों को रद्द किया गया है जबकि हजारों फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई है।सोमवार को करीब तीन हजार उड़ानों को रद्द किया जबकि मंगलवार को 1100 और फ्लाइटों को रद्द किया गया है। खबरों के अनुसार, कई एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में तेजी के चलते स्टाफ की कमी हो गई है।

 

 

पढ़ें :- Uk Court : नीरव मोदी को फिर लगा तगड़ा झटका , जमानत अर्जी खारिज
Advertisement