Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB vs DC WPL 2024 Final : जो काम पुरुष टीम नहीं कर पायी अब वो करेंगी महिलाएं; पहला खिताब जीतने का मौका

RCB vs DC WPL 2024 Final : जो काम पुरुष टीम नहीं कर पायी अब वो करेंगी महिलाएं; पहला खिताब जीतने का मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

WPL 2024 Final : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Women Premier League 2024) का एलिमिनेटर मैच शुक्रवार (15 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 135 रन के स्कोर को डिफेंड करते हुए मुंबई इंडियंस को 5 रनों से मात दी। इसी के साथ बैंगलोर की टीम WPL 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी है। फाइनल में उसकी भिड़ंत 17 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगी। जहां पर दोनों में से कोई फ्रेंचाइजी टीम पहली बार खिताब अपने नाम करेगी।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी टीमें शुरुआत से ही आईपीएल (IPL) और डब्ल्यूपीएल (WPL) का हिस्सा रही हैं, लेकिन निराशा की बात यह रही है कि आईपीएल में खेलने वाली दोनों फ्रेंचाइजी की पुरुष टीम और डब्ल्यूपीएल की महिला टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पायीं। हालांकि, WPL 2024 के फाइनल में पहुंचने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स में से किसी एक का खिताब जीतना तय है। अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी फ्रेंचाइजी पहली बार खिताब अपने नाम करेगी। बता दें कि WPL 2024 का फाइनल मैच 17 मार्च 2024, रविवार को शाम 7: 30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल इतिहास के विजेता टीमें

साल 2023 : मुंबई इंडियंस वुमेंस विजेता – दिल्ली कैपिटल्स वुमेंस को 7 विकेट से हराया

आईपीएल इतिहास के विजेता टीमें

पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का भी सवाल नहीं छोड़ते

साल 2008 : राजस्थान रॉयल्स विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया

साल 2009 : डेक्कन चार्जर्स विजेता- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 रनों से हराया

साल 2010 : चेन्नई सुपर किंग्स विजेता- मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया

साल 2011 : चेन्नई सुपर किंग्स विजेता- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 58 रनों से हराया

साल 2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया

पढ़ें :- टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

साल 2013 : मुंबई इंडियंस विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया

साल 2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स विजेता- पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

साल 2015 : मुंबई इंडियंस विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया

साल 2016 : सनराइजर्स हैदराबाद विजेता- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 रनों से हराया

साल 2017 : मुंबई इंडियंस विजेता- राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया

साल 2018 : चेन्नई सुपर किंग्स विजेता- सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

पढ़ें :- IND vs PAK LIVE : आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

साल 2019 : मुंबई इंडियंस विजेता- चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया

साल 2020 : मुंबई इंडियंस विजेता- दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

साल 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स विजेता- कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया

साल 2022 : गुजरात टाइटन्स विजेता- राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया

साल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स विजेता- गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराया

Advertisement