Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दादा की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार दुर्घटना में पांच की मौत

दादा की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार दुर्घटना में पांच की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गुरुग्राम से लगे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बड़ी कार दुर्घटना हुई। इस कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के ​लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस दौरान हुआ जब दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार क्रूजर के सड़क किनार खड़े ट्रक से टकरा गई।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एसडीएम (बावल) संजीव कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस हादसे में क्रूजर में सवार 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार अपने दादा की अस्थियां बहाकर हरिद्वार से जयपुर लौट रहे थे। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement