Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राइटर कनेक्ट इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन साहित्यिक संध्या ‘Ehsaas E-Mehfil-Rang-E-Ehsaas’ का आयोजन 15 नवंबर को

राइटर कनेक्ट इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन साहित्यिक संध्या ‘Ehsaas E-Mehfil-Rang-E-Ehsaas’ का आयोजन 15 नवंबर को

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। साहित्य, संगीत और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Writer Connect India (WCI) 15 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संध्या ‘Ehsaas E-Mehfil – Rang-E-Ehsaas’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से Google Meet के माध्यम से आयोजित होगा। इस वर्ष की थीम ‘The Shades of Love’ रखी गई है।

पढ़ें :- 'नेशनल हेरिटेज ऑनर अवार्ड' ​विनर अनमोल जैन 'अंश' हिंदी साहित्य को कर रहे हैं समृद्ध, 30 से अधिक पुस्तकों का कर चुके हैं संपादन व संकलन

इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े कवि, शायर, लेखक एवं कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में कविता, शायरी, ग़ज़ल, कहानी, गायन एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों को स्थान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा साहित्य और संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ना है।

कार्यक्रम का नेतृत्व Writer Connect India के Founder & CEO अनमोल जैन कर रहे हैं। संस्था की Managing Director मानसी जैन आयोजन के प्रबंधन एवं संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आयोजन में Dr. Harmandeep Kaur Mehfil Coordinator, Sanskriti Kanti Srivastava Host & Script Writer, Richa Co-Host तथा Varsha Srivastava Mehfil Affairs Head के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं।

Writer Connect India साहित्यिक समुदाय के निर्माण, पुस्तक संकलन एवं प्रकाशन, लेखन प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय स्तर के रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से लेखकों एवं कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए सक्रिय है। ‘Ehsaas E-Mehfil – Rang-E-Ehsaas’ संस्था की इसी रचनात्मक सोच का एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य साहित्य, संगीत और भावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करना है।

Advertisement