साहित्य, संगीत और रचनात्मक अभिव्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Writer Connect India (WCI) के तरफ से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संध्या ‘Ehsaas E-Mehfil – Rang-E-Ehsaas’ का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। शाम 4 बजे से Google Meet के माध्यम से प्रारंभ हुई इस महफिल की थीम ‘The Shades of Love’ रखी गई थी, जिसमें प्रेम और मानवीय संवेदनाओं के विविध रंग देखने को मिले।
नई दिल्ली। साहित्य, संगीत और रचनात्मक अभिव्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Writer Connect India (WCI) के तरफ से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संध्या ‘Ehsaas E-Mehfil – Rang-E-Ehsaas’ का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। शाम 4 बजे से Google Meet के माध्यम से प्रारंभ हुई इस महफिल की थीम ‘The Shades of Love’ रखी गई थी, जिसमें प्रेम और मानवीय संवेदनाओं के विविध रंग देखने को मिले।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि एवं विशिष्ट व्यक्तित्व के रूप में सोनिया पारुथी, नेहा जैन, स्तुति आशुतोष तिवारी, क्रांतिकारी, कार्तिक मलिक तथा मंजरी देशपांडे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े प्रतिभागियों—डॉ. स्मृति शर्मा, गुरु, दीक्षा बेनीवाल, रेखा, पूर्णिमा छाबड़ा जैन, अश्विंदर बावा, देबोमिता भट्टाचार्य, अंजलि, कोकर, राजीव, सौंदर्या मोहन, पुष्पा साहू, श्वेता कपिला, जमील सैयद, पारुल जैन, अंकुश कुमार अग्रवाल, प्रबलीन कौर, मुस्कान शेख, नीरल मंगला, सरफराज नवाब, अर्घा पाल, माही जैन, लक्ष्य कंसल, शिवम मज्जे, तस्मिया क़ादरी, शिखा गुप्ता, मुकुल ठाकुर, प्रियंका प्रसाद, आर्यन पटनायक और अनीता राजपाल—ने कविता, शायरी, ग़ज़ल, कहानी एवं मधुर गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की रचनाओं की सराहना करते हुए ऐसे मंचों को नवोदित रचनाकारों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
आयोजन का कुशल नेतृत्व संस्था के Founder & CEO अनमोल जैन , प्रबंधन एवं संचालन Managing Director मानसी जैन के तरफ से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में Mehfil Coordinator डॉ. हरमनदीप कौर, Host & Script Writer संस्कृति कांति श्रीवास्तव, Co-Host ऋचा और Mehfil Affairs Head वर्षा श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।