Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. भारत में साढ़े 3 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार आते ही मचा देगी धूम, सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 1200 km, जानें कब होगी लांच?

भारत में साढ़े 3 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार आते ही मचा देगी धूम, सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 1200 km, जानें कब होगी लांच?

By santosh singh 
Updated Date

Xiaoma Electric Car : चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एक नई छोटी इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) की खूब चर्चा हो रही है। यह कार बेस्ट्यून ब्रांड (Bestune Brand) की शाओमा (Xiaoma), जो पिछले साल लॉन्च की गई थी। इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह सिंगल चार्ज पर 1200 km तक चल सकती है। इसकी कीमत 30,000 से 50,000 युआन (करीब 3.47 लाख से 5.78 लाख रुपए) के बीच है।

पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक

बेस्ट्यून शाओमा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बेस्ट्यून शाओमा (Bestune Xiaoma) को अप्रैल 2023 में शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया था। इसके हार्डटॉप और कन्वर्टिबल दोनों वेरिएंट्स प्रस्तुत किए गए थे। इस कार में 7-इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है और डैशबोर्ड पर बेहतरीन डुअल-टोन थीम दी गई है। यह कार एयरोडायनामिक व्हील्स का उपयोग करती है, जो रेंज को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

फीचर्स और प्लेटफॉर्म

बेस्ट्यून शाओमा (Bestune Xiaoma)  FME प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो ईवी (EV)  और रेंज एक्सटेंडर के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इससे पहले, NAT नाम की राइड-हेलिंग ईवी को भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। FME प्लेटफॉर्म में A1 और A2 नामक दो सब-प्लेटफॉर्म हैं। A1 सब-प्लेटफॉर्म उन कारों के लिए है जिनका व्हीलबेस 2700-2850 mm है, जबकि A2 का उपयोग 2700-3000 mm व्हीलबेस वाली कारों के लिए किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म का 800 V आर्किटेक्चर रेंज को बढ़ाने में मदद करता है।

पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

पावर और सेफ्टी
शाओमा (Xiaoma) को पावर देने के लिए 20kW की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो रियर शाफ्ट पर स्थित है। इसमें उपयोग की गई बैटरी एक लिथियम-आयरन फॉस्फेट (LFP) यूनिट है, जिसे गोशन और REPT के जरिए सप्लाई किया जाता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बेस्ट्यून शाओमा (Xiaoma)में ड्राइवर साइड एयरबैग (Driver Side Airbag) दिया गया है। यह कार 3-डोर के साथ आती है और इसके आकार की बात करें तो इसकी लंबाई 3000mm, चौड़ाई 1510mm और ऊंचाई 1630mm है। इसका व्हीलबेस 1953mm है।

जानें भारत में कब होगी लॉन्च?
बेस्ट्यून शाओमा (Bestune Xiaoma)  को भारतीय बाजार में भी लाने की उम्मीद है, जहां इसका मुकाबला टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV से होगा। चीन में माइक्रो इलेक्ट्रिक कारों (Micro Electric Cars) की डिमांड काफी ज्यादा है। बेस्ट्यून शाओमा (Bestune Xiaoma) इस सेगमेंट में अपनी खास जगह बना सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) की लॉन्चिंग का भारतीय जनता को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह एक किफायती मूल्य पर लंबी रेंज की पेशकश है।

Advertisement