Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 16GB RAM और 120Hz डिस्प्ले के साथ Xiaomi Civi 4 Pro की हुई एंट्री, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन

16GB RAM और 120Hz डिस्प्ले के साथ Xiaomi Civi 4 Pro की हुई एंट्री, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन

By Abhimanyu 
Updated Date

Xiaomi Civi 4 Pro : शाओमी (Xiaomi) ने एक नए अपने फोन Xiaomi Civi 4 Pro को मार्केट में उतार दिया है। इस फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट- 12 GB RAM  + 512GB, 12 GB RAM + 256GB और 16 GB RAM + 512GB में पेश किया है। इसमें Leica सपोर्ट के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और डुअल फ्रंट कैमरे मिलता है। Xiaomi ने इस फोन को को गुरुवार 21 मार्च को चीन में लॉन्च किया है। आइये Xiaomi Civi 4 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

Xiaomi Civi 4 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन में 6.55-इंच 1.5K (2,750 x 1,236 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में Leica के सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राथमिक सेंसर, 50MP सेंसर और 12MP सेंसर दिया जाता है। फोन के फ्रंट में दो 32 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गयी है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi Civi 4 Pro की कीमत की बात करें तो चीन में इसके 12 GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,999 CNY यानी लगभग 34,600 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB RAM + 512GB 3,299 CNY यानी लगभग 38,100 रुपये और 16GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,599 CNY यानी लगभग 41,500 रुपये है। इसे चीन में 26 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नया फोन ब्रीज ब्लू, सॉफ्ट मिस्ट पिंक, स्प्रिंग वाइल्ड ग्रीन और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका
Advertisement