Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OLED पैनल के साथ हो सकता है Xiaomi का नया Mi TV लांच

OLED पैनल के साथ हो सकता है Xiaomi का नया Mi TV लांच

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले साल अपना शानदार OLED स्मार्ट टीवी पेश किया था, जिसका नाम Mi TV LUX है। अब कंपनी अपना एक और OLED स्मार्ट टीवी ग्लोबल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से टीवी को टीज करना भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग, कीमत, नाम या फीचर की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

पढ़ें :- 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

लीक्स की मानें तो एमआई टीवी में OLED पैनल के अलावा दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो सहित दमदार स्पीकर्स का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, इस टीवी की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी जा सकती है। आपको बता दें कि Mi TV LUX OLED Transparent edition की कीमत 49,999 RMB (करीब 5.37 लाख रुपये) है। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दी गई है।

यह एक 55 इंच ट्रांसपेरेंट OLED पैनल वाली स्मार्ट टीवी होगी। इसमें रिच ब्लैक और अनमैच ब्राइटनेस ऑफर की जा रही है। टीवी 10 bits पैनल डिस्पले 1.07 बिलियन कलर कॉम्बिनेशन और एक्स्ट्रा वाइड कलर स्पेक्ट्रम के साथ आती है। टीवी की डिस्पले में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट और 120Hz MEMC टेक्नोलॉजी ऑफर की जा रही है। Mi TV LUX OLED ट्रांसपेरेंट टीवी में AI Master Smart इंजन दिया गया हैं।

 

पढ़ें :- ChatGPT को टक्कर देने आ गया नया एआई टूल; जानें क्या हैं खूबियां
Advertisement