Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट में 55 प्रस्ताव पर लगी मुहर, 18 नई नगर पंचायत का होगा गठन

Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट में 55 प्रस्ताव पर लगी मुहर, 18 नई नगर पंचायत का होगा गठन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 55 अहम फैसले पर मुहर लगी। 18 नई नगर पंचायत के गठन के फैसले पर मुहर लगी। इसके अलावा, लालगंज, प्रतापगढ़, मानिकपुर, भगवंत नगर, उन्नाव, मलिहाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमरोहा नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी

कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले
. निवेशकों को राहत देने के लिये बॉयलर नियमावली के तहत दो साल की सजा समाप्त किया गया।
. 20 नगर निकायों की सीमा का विस्तार होगा।

. बुन्देलखण्ड को प्राकृतिक खेती का हब बनाया जाएगा।

. पिछड़े 100 विकास खंडों में फेलोशिप कार्यक्रम के तहत 30 हज़ार रुपये महीने दिया जाएगा

. वन ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी के लिये कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया। यह कंसल्टेंट कंपनी डिलाइट रिपोर्ट देगी। इसे 120 करोड़ दिये जाएंगे।

पढ़ें :- KL Sharma पर कांग्रेस ने यूं ही नहीं खेला दांव, अमेठी के जातीय समीकरण ऐसे बैठते हैं फिट

. जिला पंचायत अध्यक्ष के कंटीजेंसी फण्ड को बढ़ा कर 25 हज़ार किया गया।

. सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने के लिये कार्येतर स्वीकृति।

. मेट्रो विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा व केएम विश्वविद्यालय मथुरा के लिए आशय पत्र जारी किया गया है।

 

 

पढ़ें :- आज KKR का खेल बिगाड़ सकती है मुंबई इंडियंस; हेड टू हेड रिकॉर्ड एकतरफा
Advertisement