Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet expansion: जल्द हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत ये नेता बनाए जा सकते हैं मंत्री?

Yogi Cabinet expansion: जल्द हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत ये नेता बनाए जा सकते हैं मंत्री?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet expansion: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार की अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंचे हैं, जिसके बाद से इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं। कहा जा रहा है कि, कैबिनेट विस्तार में यूपी को पांच से छह नए मंत्री मिल सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने 'चंदा चोर-गद्दी छोड़' के लहराए पोस्टर

बताया जा रहा है कि, कैबिनेट विस्तार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भी मंत्री बनना तय है। उन्हें अहम विभाग देने की भी चर्चा चल रही है। इसके साथ ही कई अन्य विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, ये कैबिनेट विस्तार कब होगा इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक एलान नहीं किया गया है। सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

कौन बनेगा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष ?
चर्चा है कि, अगर भूपेंद्र चौधरी योगी मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा। इसको लेकर कई नामों की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। कोई पिछड़ा तो कोई दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बात कह रहा है।

 

पढ़ें :- VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Advertisement