Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi cabinet meeting: लैब टेक्निीशियन के खाली पदों पर भर्ती के साथ कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Yogi cabinet meeting: लैब टेक्निीशियन के खाली पदों पर भर्ती के साथ कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi cabinet meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में आज पहली कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक में लैब टेक्निीशियन के खाली पड़े पदों को भरने के साथ ही आगरा, मथुरा और प्रयागराज में निजी क्षेत्र के सहयोग से हेलीपैड बनाने का फैसला हुआ।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

यहां पर हैलीपैड बनने से पर्यटक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी। बता दें कि, योगी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में भाजपा सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की झलक दिखी। बैठक में 14 प्रस्ताव पास किए गए हैं।

योगी 2.0 की कैबिनेट में ये लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
. अलकनंदा गेस्ट हाउस उत्तराखंड परिसर में 3000 वर्गमीटर गेस्ट हाउस पर्यटन विकास निगम को हस्तांरित।
. पर्यटन को बढ़ाने क लिए आगरा, मथुरा और प्रयागराज में निजी क्षेत्र के सहयोग से हेलीपैड बनेगा।
. रमाबाई स्थल के समीप बने हेलीपैड को पर्यटन विभाग को मिलेगा।
. पर्यटन विकास निगम 10 करोड तक के काम करेगा। उसे कार्यदायी संस्था के रूप में मंजूरी दी गई है।
. 82.53 किमी के पुखरायां घाटमपुर मार्ग का उच्चीकरण होगा। 1136 करोड़ का निवेश होगा।
. नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) का सेंटर लखनऊ में खुलेगा। 2.5 एकड़ जमीन सरोजनीनगर के जैती खेड़ा में दी गई है।
. लैब टेक्नीशियन के 25% पद लैब असिस्टेंट के प्रमोशन से भरे जाएंगे। 75 प्रतिशत सीधी भर्ती होगी।
. केजीएमयू के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण होगा।

Advertisement