लखनऊ। घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय (SP MP Rajiv Rai) ने सोमवार को एक्स पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को टैग करते हुए पोस्ट किया है। सांसद राजीव राय (SP MP Rajiv Rai) ने लिखा कि योगी जी आपके अधिकारी मोटे कमीशन के लिए अनावश्यक सॉफ़टवेयर और मोबाइल ऐप को सैकड़ों करोड़ में ख़रीद कर बेसिक शिक्षा परिषद (Basic Education Council) और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा अन्य कार्य करने पर मजबूर करते हैं, दिन भर मोबाइल फ़ोन के ऐप में व्यस्त रखते हैं ।
पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपके अधिकारी मोटे कमीशन के लिए अनावश्यक सॉफ़टवेयर और मोबाइल ऐप को सैकड़ों करोड़ में ख़रीद कर
बेसिक शिक्षा परिषद और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है । शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा अन्य कार्य करने पर मजबूर करते हैं, दिन भर मोबाइल फ़ोन…
— Rajeev Rai (@RajeevRai) July 8, 2024
पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार
सांसद राजीव राय (SP MP Rajiv Rai) ने लिखा कि योगी जी आप पता करिएगा जितने में ये सॉफ़्टवेयर और ऐप ख़रीदे गए हैं उतने पैसे में सभी स्कूलों में फ़र्नीचर,कंप्यूटर लैब,और अंग्रेज़ी सहित अन्य एक्सपर्ट टीचर रख के बच्चों को प्राइवेट स्कूल से ज़्यादा अच्छा शिक्षा दे सकते थे। उन्होंने लिखा कि और हां इन अधिकारियों को बोलिए कि पहले सभी घूसखोर विभागों ने सबके लिए आनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य (Online Attendance Compulsory) करें। उसके बाद बारिश के मौसम में सुदूर गांवों में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर लागू करें ।