Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Facebook Live पर झारखंड के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कोडरमा में मचा हड़कंप

Facebook Live पर झारखंड के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कोडरमा में मचा हड़कंप

By Sushil Sah 
Updated Date

झारखंड। कोडरमा के सतडीहा निवासी सदानंद यादव ने बीते मंगलवार को फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि परिजनों की सक्रियता से उसकी जान बच गयी। परिजन उसका लाइव वीडियो देखने के बाद लगातार उसे ऐसा कदम उठाने से मना कर रहे थे। सदानंद ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उनलोगों ने दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पढ़ें :- गुरुग्राम के सेक्टर 53 में झारखंड की 21 वर्षीय घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर होने की सूचना दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सदानंद पिछले एक वर्ष से पारिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान रहता था। बताया जा रहा हैं कि पैतृक घर के बंटवारे को लेकर उसका भाई परमसांद यादव से विवाद चल रहा है। सदानंद ने भाई पर लगातार परेशान करने और जान लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

साथ ही उसने आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी लोग इस मामले में हस्तक्षेप करके विवाद बढ़ा रहे हैं। इस घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विकास कुमार और एसआई शमसुद्दीन खान मौके पर पहुंचने के बाद सदानंद का हालचाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल, पुलिस इस घटना के हर पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement