Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. भोजपुर में जमीनी विवाद में युवक की दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुर में जमीनी विवाद में युवक की दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Sushil Sah 
Updated Date

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के बड़की खड़ाव गांव में आज 8 जुलाई यानी बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई है जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई आपसी झड़प में एक युवक की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पढ़ें :- बेंगलुरु में झील में तैरता मिला 20 वर्षीय छात्रा का शव, दोस्त को भेजी आखिरी संदेश

जमीन को लेकर चल रहा था पुराना विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रांत कुमार सिंह के रूप में हुई है जो बड़की खड़ाव गांव निवासी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के समीप एक भूखंड को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह इसी मुद्दे पर दोनो पक्षों के बीच बहस हुई। जिसके बाद इस बहस ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

इस घटना की सूचना मिलते ही सहार थाना की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के ने बताया है कि प्राथमिक जांच में मामला पूरी तरह से जमीनी विवाद का लग रहा है। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द से जल्द इस हत्या के दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पढ़ें :- लखनऊ में दो छात्रों का अपहरण, महज दो घंटे के भीतर चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement