Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके मुंबई से जंतर-मंतर के लिए रवाना

यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके मुंबई से जंतर-मंतर के लिए रवाना

By Abhimanyu 
Updated Date

Dhruv Rathee Detained : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में पुलिस इस प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को हिरासत में ले रही है। इस बीच, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राठी ने सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना का ऐलान किया था।

पढ़ें :- Video : अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने प्लेन के अंदर से हिरासत में लिया, CJP संस्थापक बोले- मैं गिरफ्तार होने आया हूं

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी सरकार की नीतियों के घोर आलोचकों में शामिल ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने राठी को हिरासत में लेने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर कहा, “ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया गया है। तानाशाह उन युवाओं से बुरी तरह डरा हुआ है जो उसकी गलत हरकतों पर सवाल उठाते हैं और चुप रहने से इनकार करते हैं!”

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके शनिवार को राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फोर सीजन्स होटल से मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रिया से जुड़ी ज़रूरतों का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। जिन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

Advertisement