Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. YUKRAIN RUSSIA WAR: यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के फ्यूल टर्मिनल पर लगी आग, तबाही

YUKRAIN RUSSIA WAR: यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के फ्यूल टर्मिनल पर लगी आग, तबाही

By अनूप कुमार 
Updated Date

UKRAINE- RUSSIA WAR : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्व में दोनों देश एकदूसरे पर हमला कर रहे है। अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग दोनों तरफ से हो रहा है। खबरों के अनुसार, रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र (Smolensk region of Russia) में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के ड्रोन हमले से ईंधन और ऊर्जा सुविधा केंद्र में आग लग गई। स्मोलेंस्क क्षेत्र के गवर्नर वासिली अनोखिन ने बुधवार को यह जानकारी दी। गवर्नर ने टेलीग्राम पर कहा कि इस क्षेत्र पर यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) ने फिर से हमला किया है।

पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए

उन्होंने कहा कि रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय (Russian Ministry of Emergency Situations) के कर्मचारी साइट पर काम कर रहे हैं और यहां निवासियों को शांत रहने को कहा गया है। रूसी वायु रक्षा बल का हवाई हमलों के खिलाफ जंग जारी है। स्मोलेंस्क और यात्र्सेवो जिलों में नागरिक ईंधन और ऊर्जा सुविधाओं पर आग यूक्रेनी हमले से लगी है।

 

Advertisement