Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र : क्रिकेट सटोरिया ने परमबीर सिंह पर लगाया बड़ा आरोप, बोला- गिरफ्तारी से बचाने के लिए मांगे थे 10 करोड़

महाराष्ट्र : क्रिकेट सटोरिया ने परमबीर सिंह पर लगाया बड़ा आरोप, बोला- गिरफ्तारी से बचाने के लिए मांगे थे 10 करोड़

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। क्रिकेट सट्टेबाज सोनू जालान ने अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। उसने बताया कि श्री सिंह ने उससे कहा था कि अगर वह एक बड़े मामले में गिरफ्तारी से बचना चाहता है तो पूर्व पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा को 10 करोड़ रुपये दे। यह जानकारी सूत्रों ने मंगलवार को दी।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

इस मामले में सिंह और शर्मा दोनों की ही प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी जालान द्वारा आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह, शर्मा और निरीक्षक राजकुमार एवं अन्य के खिलाफ लगाए गए वसूली के आरोपों की जांच कर रही है।

अपने बयान में जालान ने सीआईडी अधिकारियों को बताया कि मई 2018 में सट्टेबाजी के एक मामले में ठाणे पुलिस की रंगदारी निरोधी प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे ठाणे के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पास ले जाया गया था।

जालान ने दावा किया कि सिंह ने उससे भारत में सक्रिय क्रिकेट सटोरियों की जानकारी मांगी और उसे परिवार के सदस्यों समेत एक बड़े मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी। बयान में जालान ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उससे 10 करोड़ रुपये प्रदीप शर्मा को देने को कहा गया।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Advertisement