1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Prajwal Revanna Sex Scandal : अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गृह मंत्री ने दी जानकारी

Prajwal Revanna Sex Scandal : अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गृह मंत्री ने दी जानकारी

कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर (Karnataka Home Minister Dr. G Parameshwara) ने रविवार को बताया कि उन्होंने ब्लू कॉर्नर नोटिस (Blue Corner Notice) जारी किया है। इसके साथ ही हासन से लोकसभा उम्मीदवार की भारत वापसी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

हासन। कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर (Karnataka Home Minister Dr. G Parameshwara) ने रविवार को बताया कि उन्होंने ब्लू कॉर्नर नोटिस (Blue Corner Notice) जारी किया है। इसके साथ ही हासन से लोकसभा उम्मीदवार की भारत वापसी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है।

पढ़ें :- Eid ul-Adha : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

एक दिन पहले पिता को हिरासत में लिया

एक दिन पहले, एसआईटी (SIT) ने प्रज्ज्वल के पिता और विधायक एचडी रेवन्ना (MLA HD Revanna) को हिरासत में ले लिया है। एचडी रेवन्ना को पीड़िता के अपहरण से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया है। साथ ही, पुलिस ने अपहृत महिला को भी मैसूरू जिले के एक फार्महाउस से छुड़ा लिया था। यह फार्म हाउस रेवन्ना के करीबी का है। एसआईटी (SIT) ने हिरासत में लेने के बाद रेवन्ना का मेडिकल चेकअप भी कराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...