लखनऊ, पर्दाफाश। यूपी के मैनपुरी से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 42 वर्षीय कारपेंटर अनिल कुमार शर्मा की मौत के बाद उनके दो वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के पत्थरमंडी इलाके में रहने वाले अनिल का शव 24 मार्च को उनके घर में फंदे से लटका मिला था। पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो शक होने पर दरवाजा खटखटाया गया। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जहां अनिल का शव कमरे में लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद जीत शर्मा नाम के फेसबुक अकाउंट से दो वीडियो सामने आए इस अकाउंट मे अनिल वीडियो डाला करते थे , जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया। एक वीडियो में अनिल अनिल कह रहें है कि मेरी जिंदगी तबाह करने वाली मैनें तुझसे बेपनाह प्यार किया था….. पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह… । वहीं दूसरे वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए सास, ससुर और पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।
पढ़ें :- घर के पास है PNG पाइपलाइन, तो लेना होगा कनेक्शन , तीन महीने का नोटिस के बाद नहीं लिया तो बंद होगी LPG की सप्लाई
परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, होली के दिन अनिल और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी दोनों बच्चों—7 साल के बेटे और 4 साल की बेटी—को लेकर मायके कन्नौज चली गई थी। इसके बाद से अनिल काफी तनाव में थे और अकेले रह रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी के जाने के बाद अनिल ने लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था। पुलिस को जांच के दौरान उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जनवरी में पोस्ट किए गए ये वीडियो मिले, जिनमें वह अपनी परेशानी जाहिर कर रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।