Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. रोहित शर्मा ने खरीदी नई Lamborghini Urus लग्जरी कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

रोहित शर्मा ने खरीदी नई Lamborghini Urus लग्जरी कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेटर रोहित ने हाल में अब एक नई कार खरीदी है। रोहित ने जो कार खरीदी है, उसका नाम लैंबॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) है और नीले रंग की है। सोशल मीडिया पर इस कार के खूब चर्चे हो रहे हैं।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

भारत में लग्जरी कारों की लिस्ट ‘लैंबॉर्गिनी उरुस कार’ का नाम टॉप पर रहता है और देश में कम ही लोगों के पास ये कार हैं। इनमें रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और रोहित शेट्टी पहले ही खरीद चुके हैं। फिलहाल, शहर में एक नई लैंबॉर्गिनी उरुस कार चर्चा में है और इस बार यह एक भारतीय क्रिकेटर की है।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में उरुस को खरीदा है। बता दें कि भारतीय टीम की बागडोर संभालने के बाद से ही कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत लगातार चमकती जा रही है। अपनी कप्तानी में टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगा चुके रोहित की अब मैदान के बाहर भी बल्ले-बल्ले हो रही है।

Advertisement