Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 1 जुलाई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, इन्हें रहना होगा विवादों से बच कर

1 जुलाई 2022 का राशिफल: इन राशि के जातकों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, इन्हें रहना होगा विवादों से बच कर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद विवाद हो सकता है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

वृषभ राशिफल 

दोस्तों के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आएगी। करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल 

कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिला सकता है। दफ़्तर के तनाव को घर में न लेकर जाएं। परिवार की ख़ुशी खत्म हो सकती है। घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है।

कर्क राशिफल 

आज दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज कार्यक्रम में जा सकते हैं। लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। शान्त रहना आपके फ़ायदे में साबित होगा। आपकी मुलाकात अपने किसी प्रिय गुरुजनों से हो सकती है। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशिफल 

सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ज़िद्दी बर्ताव से बचें वरना नज़दीकी दोस्त के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

कन्या राशिफल 

थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को तनाव संभव है। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके अच्छा फील करेंगे।

तुला राशिफल 

भावनात्मक तौर पर चोट पहुंच सकती है। बड़े समूह में भागीदारी दिलचस्प साबित होगी, ख़र्चे बढ़ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। गलत लोगों की संगति में न पड़े, बड़ा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 

पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। घर में तुलसी का पौधा लगाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

धनु राशिफल 

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने का प्रयास करें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात यादगार हो सकती है। कम्युनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी।

मकर राशिफल 

इस राशि के ठेकेदारों को आज धन लाभ होगा। किसी पार्टी में जाने का प्लान बन सकता है, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात भी हो सकती है। शंकर जी को जल चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

पढ़ें :- 01 मई 2024 का राशिफलः बुधवार के दिन जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

कुंभ राशिफल 

आज का दिन ऊर्जावान होगा। मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।

मीन राशिफल 

विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे।

Advertisement