12वीं फेल फिल्म से चर्चा में आए आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा (IPS Manoj Kumar Sharma) को प्रमोशन मिला है। मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) को डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन मिला है। मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में आईजी बनाया गया है।
पढ़ें :- क्या मिडिल-ईस्ट में थमेगी जंग? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह का अस्थायी युद्धविराम किया एलान
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने साल 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस ऑफिसरों के लिए प्रमोशन की मंजूरी दी है। आपको बता दें अभी हाल ही में आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा के जीवन में संघर्ष और सफलता की कहानी पर आधारित फिल्म 12वीं पास से खूब सुर्खियों में आए थे।
ASP से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से IG बनने तक जा पहुँची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार
pic.twitter.com/LEITH1OVVp — Manoj Sharma (@ManojSharmaIPS) March 15, 2024
पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- 'बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .
फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे मनोज शर्मा ने अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का कैसे डट कर सामना किया और 12वीं में फेल होने के बाद भी यूपीएससी की परीक्षा को पासस कर आईपीएस ऑफिसर बन कर दिखाया। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया के अकाउंट पर प्रमोशन होने की जानकारी को शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया।