Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. 15 साल की रूही ने खरीदा करोड़ों का बंगला, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

15 साल की रूही ने खरीदा करोड़ों का बंगला, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फेमस टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें की सबसे फेमस कैरेक्टर रूही उर्फ रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) 15 करोड़ों की मालकिन बन गई हैं। एक्ट्रेस रुहानिका (Ruhanika Dhawan) ने अपना खुद का घर खरीद लिया है। उनका ये नया घर बहुत ही खूबसूरत है।

पढ़ें :- Poonam Pandey Video: जब एक्स बॉयफ्रेंड ने किया पूनम पांडेय का बाथरूम वीडियो, किया था यूट्यूब ने ब्लॉक

आपको बता दें कि रुहानिका (Ruhanika Dhawan) अभी सिर्फ 15 साल की हैं इतनी सी उम्र में उन्होंने घर खरीद कर सबको हैरान कर दिया है।रुहानिका (Ruhanika Dhawan)  के ये है मोहब्बतें में रूही के किरदार से बहुत पॉपुलर हुई थीं। घर-घर में रूही के अभिनय की चर्चा होती थी।

एक्ट्रेस घर खरीदने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करके दी है। फैंस उनकी इस कामयाबी पर उन्हें ढ़रों शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर कोई रुहानिका (Ruhanika Dhawan) की तारीफ कर रहा है। इतनी कम उम्र में खुद का घर खरीद लेना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

आपको बता दें कि इंस्टा पर फोटो शेयर करने रुहानिका (Ruhanika Dhawan) ने कैप्शन में लिखा है कि मैं अपने सपनों को सच करके काफी ज्यादा खुश हैं। रुहानिका का कहना है कि मेरा सपना था कि मैं खुद का घर खरीदूं जो अब सच हो चुका है।

रुहानिका (Ruhanika Dhawan) ने कहा है कि आज जो मैंने अपने सपने को सच किया है उसमें सहसे बड़ा रोल मेरी मां का है। वो आगे कहती हैं कि मेरी मां मेरे पैसों को सेव करके रखती थीं। उन्होनें कहा ये तो शुरुआत है आगे मुझे बहुत कुछ हासिल करना है।

पढ़ें :- Who Is Sharmin Segal Husband: हीरामंडी की आलमजेब 50 हजार करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की हैं मालकिन
Advertisement