Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए, एक व्यक्ति ने कई जगहों पर डाले वोट…राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर चुनाव आयोग को घेरा

हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए, एक व्यक्ति ने कई जगहों पर डाले वोट…राहुल गांधी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर चुनाव आयोग को घेरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे को एक बार फिर उठाया और कहा कि, हरियाणा चुनाव के दौरान वोट चोरी की गयी है।

पढ़ें :- IndiGo की नाकामी सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है: राहुल गांधी

प्रेस कॉफ्रेंस में राहुल गांधी ने कई राज्यों के एग्जिट पेाल दिखाए। उन्होंने इसके जरिए कहा कि, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि, हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत दिखाई गई और भी कई जगहों पर ऐसे ही नतीजे पेश किए गए। लेकिन हमें बाद में वोट चोरी की शिकायतें मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि, हरियाणा चुनाव के दौरान 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए।

इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य होने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि, फर्जी मतदाताओं की कोई पहचान नहीं होती और फर्जी मतदाता वोट डालने के बाद गायब हो जाते हैं, जिसके बाद इनकी पहचान करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया। आरोप लगाया कि, हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है। उन्होंने कहा कि नकली फोटो वाले हरियाणा में एक लाख से ज्यादा मतदाता हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए।

इस दौरान राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर को भी दिखाया और कहा कि, हरियाणा में एक महिला ने अलग अलग नाम से 10 जगह 22 बार वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि यह महिला एक ब्राजील की मॉडल है। उसने स्वीटी, विमला, सरस्वती आदि नाम से वोट डाला। उन्होंने कहा कि ये बूथ स्तर पर नहीं हो रहा है। ये सेंट्रलाइज ऑपरेशन है।

 

पढ़ें :- रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले राहुल गांधी का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, सरकार विदेशी अतिथियों को नेता प्रतिपक्ष से न मिलने को कहती है
Advertisement