Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. सिंगल चार्ज पर 300Km दौड़ने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Horwin SK3 लॉन्च, डिजाइन-फीचर्स आपको बना देगा दीवाना

सिंगल चार्ज पर 300Km दौड़ने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Horwin SK3 लॉन्च, डिजाइन-फीचर्स आपको बना देगा दीवाना

By संतोष सिंह 
Updated Date

2022 Horwin SK3: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) में आग लगने की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन इसमें इनोवेशन का काम भी जारी है। सभी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को पावरफुल और रेंज बढ़ाने पर काम कर रही हैं।

पढ़ें :- Audi Q3- Q3 Sportback Bold Edition :  ऑडी क्यू 3 और क्यू 3 स्पोर्टबैक का बोल्ड एडिशन लॉन्च , जानें कीमत

इस बीच चीन की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी हॉर्विन (Horwin) ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर SK3 (Popular Maxi-Scooter SK3) को यूरोपीय बाजार (European Market)  में लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को खास तौर से लंबी दूरी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज (Single Charge) पर 300 किलोमीटर की रेंज देता है। स्कूटर में कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं।

सिंगल चार्ज पर 300Km की रेंज

न्यू हॉर्विन SK3 में 3.1kW की इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसे 72V 36Ah की कैपेसिटी के लिथियम-ऑयन बैटरी (lithium-ion battery) पैक के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज के बाद इस स्कूटर को 300Km तक दौड़ा पाएंगे। स्कूटर की टॉप स्पीड 90Km/h है। SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (Smartphone Connectivity) और डुअल-LED हेडलैंप के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल (TFT instrument console) भी दिया गया है। यह 14-इंच के ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स के साथ आता है और इसमें की-लेस एक्सेस जैसा फीचर भी दिया गया है। यानी आप स्कूटर को स्मार्टफोन की मदद से ऑन कर सकते हैं।

क्रूज कंट्रोल और डिस्क ब्रेक सेफ्टी

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 Bobber : रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर जल्द आ रही है , सामने आई patent design की तस्वीर

2022 हॉर्विन SK3 (2022 Horwin SK3) मैक्सी-स्टाइल स्कूटर (Maxi-Style Scooter) में ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए क्रूज-कंट्रोल मिलता है। सेफ्टी के लिए स्कूटर के दोनों व्हील पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है। इसमें 14-इंच का व्हील और विंडशील्ड दिया है। इसमें हेडलाइट-माउंटेड फ्रंट एप्रन, एक फ्लैट फुटबोर्ड है, जिसके चारों ओर स्पाइन दिया गया है। स्कूटर में एक स्मोकी विंडस्क्रीन और एरोहेड के साइज के मिरर भी दिया है।

यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3.63 लाख रुपए

यूरोपीय बाजार (European Market) में इसकी कीमत 4,500 यूरो (करीब 3.63 लाख रुपए) तय की गई है। ये स्कूटर उन लोगों के लिए शानदान ऑप्शन है जिन्हें टू-व्हीलर से लंबी दूरी तय करना पसंद है। पेट्रोल के खर्च की तुलना में हर महीने इससे कई गुना बचत होगी। फिलहाल, ये साफ नहीं है कि इस स्कूटर को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हालांकि, कई चीनी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारतीय बाजार (Indian market) में उतारने की तैयारी में हैं।

Advertisement